राजगीर की पहाड़ियों में 'तिरंगा ट्रेक' का आयोजन:इंद्रशाला गुफा से घोड़ा कटोरा झील तक 4 KM की रोमांचक यात्रा; युवाओं ने प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

राजगीर की पहाड़ियों में 'तिरंगा ट्रेक' का आयोजन:इंद्रशाला गुफा से घोड़ा कटोरा झील तक 4 KM की रोमांचक यात्रा; युवाओं ने प्रकृति प्रेम का दिया संदेश




राजगीर की ऐतिहासिक वादियों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को ‘तिरंगा ट्रेक’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन-वन प्रमंडल की संयुक्त पहल में करीब 40 युवाओं और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी सबसे पहले रोपवे के पास एकत्रित हुए, जिसके बाद घोड़ा कटोरा से ट्रेकिंग की विधिवत शुरुआत हुई। युवाओं ने इंद्रशाला गुफा से होते हुए घोड़ा कटोरा झील तक लगभग 4 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा तय की। प्राकृतिक धरोहर से युवाओं को जोड़ना है उद्देश्य उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने बताया कि इस ट्रेक के साथ ही जिला में तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। राजगीर केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक धरोहरों के मामले में भी बेहद समृद्ध है। इस ट्रेकिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इन प्राकृतिक संसाधनों से जोड़ना है। सोशल मीडिया और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के जरिए लोगों को राजगीर के इन अनछुए ट्रैक्स के बारे में पता चलेगा, जिससे टूरिज्म को नई रफ्तार मिलेगी। ईको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम वन प्रमंडल की सहायक वन संरक्षक सृष्टि प्रियदर्शिनी ने बताया कि विभाग की ओर से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक छोटे से ट्रेक से इसकी शुरुआत की गई है। विभाग का निरंतर प्रयास है कि विज्ञापनों और ऐसी रचनात्मक गतिविधियों के जरिए पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। लोग यहां आकर प्रकृति का साक्षात अनुभव करें और पर्यटन से जुड़ी नई पहलों की जानकारी हासिल करें। प्रकृति की ताकत का हुआ अहसास ट्रेकिंग में शामिल प्रतिभागी ज्ञानदित्य कुमार ने जिला प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुहाने मौसम के बीच इस दुर्गम ट्रेक को पूरा करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। प्रकृति के इतने करीब आकर उसकी असली ताकत का अहसास होता है। उन्होंने आम लोगों से भी प्रकृति से जुड़ने और इस तरह की एडवेंचरस गतिविधियों का हिस्सा बनने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!