रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण, कबाड़ वाहनों पर प्रशासन सख्त:एसडीएम ने गैराज संचालकों को भेजा नोटिस, 4 जुलाई को बुलाई बैठक

रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण, कबाड़ वाहनों पर प्रशासन सख्त:एसडीएम ने गैराज संचालकों को भेजा नोटिस, 4 जुलाई को बुलाई बैठक




शिमला जिले के रामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) पर अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उप मंडल अधिकारी (नागरिक), हर्ष अमरेंदर सिंह ने रामपुर बुशहर कार्यालय ने एनएच-5 के किनारे संचालित सभी गैराज मालिकों को नोटिस जारी किए हैं और एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रशासन ने पाया है कि कई गैराज संचालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर कबाड़ और परित्यक्त वाहन भी सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। यह स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है और सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रही है। सभी गैराज मालिकों की बैठक बुलाई इन समस्याओं के समाधान और नियमों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 4 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे एसडीएम कार्यालय, रामपुर बुशहर में सभी गैराज मालिकों की बैठक बुलाई गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित गैराज संचालकों से निर्धारित समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया है। इस नोटिस की प्रतिलिपि एसडीपीओ रामपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता और नगर परिषद रामपुर बुशहर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। नगर परिषद को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि खनेरी से नोगली तक एनएच-05 के किनारे स्थित सभी गैराज संचालकों तक यह सूचना समय पर पहुंचाई जाए, ताकि बैठक में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!