रायगढ़ में मुख्यमंत्री चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल:सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, 3 KM क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंधित




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मुख्यमंत्री 2 दिन के प्रवास में रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 23 सितंबर बुधवार की शाम 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे अग्रोहा धाम पहुंचकर भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्राम भोजपल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6 बजे भोजपल्ली से रवाना होकर शाम साढ़े 6 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। जहां शाम 7.10 बजे से रात 10 बजे तक 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 10.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार की सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर खर्राघाट पहुंचेंगे। यहां वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवादान व वोकल फॉर लोक कार्यक्रम में शामिल होंगे और घाट विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री मोती महल पैलेस जाएंगे। इसके बाद सुबह 10.05 बजे मोती महल परिसर से जिंदल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.35 जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस व खर्रा घाट के 3 KM क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंधित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 व 24 सितंबर को रायगढ़ प्रवास को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हेलीपैड व प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार जिंदल एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस एवं खर्रा घाट के आसपास 3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!