रायगढ़ में सीनियर छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म:घर में अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम, बदनाम करने की धमकी दी, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में सीनियर छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म:घर में अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम, बदनाम करने की धमकी दी, आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आर्यन सोनी नामक सीनियर छात्र ने घर में अकेली पाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी ने उसे फोन पर बदनाम करने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आर्यन सोनी और उसके दोस्त पहले उनके घर आते-जाते थे। अक्टूबर 2025 में 16 साल बेटी घर पर अकेली थी, तो आर्यन सोनी ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नवंबर में भी उसने दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश की। नाबालिग लड़की डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बता पाई। हालांकि आर्यन और उसके साथियों ने उसे लगातार फोन करके बदनाम करने और गाली-गलौज करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार ने मिलकर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1),332(ठ), 351(4) BNS और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को सूचना मिलने के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष पुलिस से सपंर्क करें SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!