रायपुर पुलिस ने जलाया 2.15 करोड़ गांजा-ड्रग्स…VIDEO:हशीश-ड्रग्स, गांजा-डोडा और नशीली गोलियां लेकर फर्नेस पहुंची अफसर, 77 मामलों में जब्त सामग्री नष्ट




रायपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त करीब 2.15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के गांजा और अन्य मादक पदार्थों को इंडस्ट्रियल फर्नेस में जलाकर नष्ट किया। पुलिस नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के 77 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीली सामग्री लेकर फर्नेस पहुंची थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गांजा, हशीश, डोडा, अफीम और नशीली गोलियों समेत अन्य सामग्री का नष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 438.764 किलो गांजा नष्ट किया गया। इसके अलावा 7.795 किलो डोडा, 1.015 किलो हशीश और 900 ग्राम अफीम भी फर्नेस में जलाकर नष्ट की गई। पुलिस के मुताबिक 25,773 नशीली टेबलेट और 875 कैप्सूल समेत सिरप और खांसी की दवाओं का भी विधिवत डिस्पोजल किया गया। 77 मामलों की जब्त सामग्री का नष्टीकरण पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने पूरी प्रक्रिया कराई। निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत जब्त सामग्री को फर्नेस में डालकर नष्ट किया गया। सेंट्रल जोन ने 37 मामलों में जब्त की सामग्री जलाई सेंट्रल जोन के 37 मामलों में 143.895 किलो गांजा, 2,349 टेबलेट, 9 सिरप और 228 कैप्सूल नष्ट किए गए। नॉर्थ जोन के 19 प्रकरणों में 86.950 किलो गांजा, 1.015 किलो हशीश, 19,794 टेबलेट, 294 नग खांसी की दवा, 900 ग्राम अफीम और 647 कैप्सूल का नष्टीकरण किया गया। वेस्ट जोन के 21 मामलों में 207.919 किलो गांजा, 7.795 किलो डोडा और 3,630 टेबलेट नष्ट की गईं। तीनों जोन को मिलाकर 77 मामलों की जब्त सामग्री का डिस्पोजल किया गया। पुलिस के मुताबिक नशे की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण भी लगातार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!