Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized


महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने 46 लाख रुपये से अधिक कीमत के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे के 53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई, जहां एक यात्री के पास से करीब 18.

.

पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की एक बस को रेहटीखोल चेक पोस्ट पर रोका। वाहनों की जांच के दौरान, एक यात्री के पास मौजूद बैग संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।

सिंघोड़ा पुलिस ने 46 लाख रुपये से अधिक कीमत के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

उड़ीसा से रायपुर ला रहे थे चांदी

पूछताछ में यात्री ने अपनी पहचान कटक, ओडिशा निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58) के रूप में बताई। उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल मिले।

यात्री से पुलिस को नहीं मिला कोई लिखित दस्तावेज

बरामद चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए यात्री को धारा 94 बी.एन.एस. के तहत नोटिस जारी किया गया। यात्री द्वारा लिखित में दस्तावेज न होने की जानकारी देने पर पुलिस ने धारा 106 के तहत चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया।

सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जब्त सामग्री की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन और गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई इसी अभियान का एक हिस्सा है।

एक महीने पहले भी पकडे गए थे 54 लाख के चांदी के आभूषण

इस से पहले भी महासमुंद के कोमाखान में तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे तीन बैगों में 10 प्लास्टिक डिब्बों में पैक कुल 41 पैकेट चांदी के फैंसी आभूषण मिले थे। जब्त किए गए आभूषणों का वजन 21.089 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये बताई गई थी।

कार में सवार व्यक्तियों ने अपनी पहचान टिकेश कुमार साहू (38), निवासी बाना, थाना उरला, जिला रायपुर और विरेन्द्र प्रधान (50), निवासी मठपारा, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर के रूप में बताई थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन आभूषणों को ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे। हालांकि, वे इन आभूषणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए थे।

वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर उनसे कागजात मांगे। संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर, गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने आभूषणों और वाहन दोनों को जब्त कर लिया था।

……………………….

इस से संबंधित यह खबर भी पढ़िए

महासमुंद में 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त:ओडिशा से रायपुर ले जाई जा रही कार से 54.60 लाख के गहने बरामद

कोमाखान पुलिस ने 21.089 किलोग्राम के चांदी के आभूषण जब्त किए है

महासमुंद में कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जब्त किए गए आभूषणों का वजन 21.089 किलोग्राम है और इनकी अनुमानित कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!