शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात मौत:मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, फंदे पर लटका मिला शव
बारां शहर के सिविल लाइन रोड स्थित एक कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बाद विवाहिता मनीषा मीणा (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता रमेश चंद्र मीणा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर दहेज की मांग करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 11 महीने पहले हुई थी शादी मृतका के पिता रमेश चंद्र मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी मनीषा मीणा की शादी करीब 11 महीने पहले सवाई माधोपुर निवासी अभिषेक मीणा से हुई थी। अभिषेक बारां में पीएचडी विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक की ओर से मनीषा और उसके परिजनों से दहेज की मांग की जाती थी। लंच के लिए घर लौटा तो बंद मिला गेट कोतवाली सीआई हीरालाल पूनिया ने बताया कि अभिषेक मीणा सिविल लाइन क्षेत्र में अवनीश जैन के मकान में किराए से रहता है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर गया था। दोपहर में लंच के लिए घर लौटा तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। इसके बाद खिड़की से देखने पर मनीषा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई दिखाई दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतका के मायके पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों से मौत की परिस्थितियां और कारण अधिक स्पष्ट होंगे।
Source link

