शिमला के रामपुर में आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू:कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था; 15 जुलाई तक होगा ट्रायल और मूल्यांकन

शिमला के रामपुर में आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू:कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था; 15 जुलाई तक होगा ट्रायल और मूल्यांकन




रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सोमवार से नया ट्रैफिक प्लान ट्रायल आधार पर लागू किया जा रहा है। यह व्यवस्था फिलहाल 15 जुलाई तक लागू रहेगी, जिसके दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-05 और नगर परिषद क्षेत्र में यातायात प्रवाह का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विभागों, व्यापार मंडल और सामाजिक संस्थाओं के सुझावों के आधार पर अंतिम ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत मिनी सचिवालय से पुराने बस अड्डे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मिनी सचिवालय से ब्रौ जाने वाली सड़क पर भी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। चौधरी अड्डे पर लोडिंग-अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। सुबह 8 बजे से 11 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक रहेगी। वहीं, शिमला और रामपुर की ओर जाने वाली दो-दो बसों तथा दो-दो ऑटो के खड़े होने की व्यवस्था भी चौधरी अड्डे पर की गई है। ऑटो चालकों को पुस्तकालय के पास सवारियां उतारनी होंगी खनेरी की ओर से आने वाले ऑटो चालकों को तहसील पुस्तकालय के पास सवारियां उतारनी होंगी। खनेरी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ऑटो खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अस्पताल गेट से आगे निर्धारित स्थान तय किया गया है। इसके अलावा पाटबंगला से गौरा चौक तक यातायात एकतरफा रहेगा। नए बस अड्डे से निकलने वाली बसों को परिवहन निगम की कार्यशाला मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचना होगा। शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान फिलहाल परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है। 15 जुलाई के बाद समीक्षा कर अंतिम प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से नई व्यवस्था का पालन कर यातायात संचालन में सहयोग देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!