संजय बोले-जनता के लिए जेल जाना पड़े तो मत हटना:AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

संजय बोले-जनता के लिए जेल जाना पड़े तो मत हटना:AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र




आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जेल जाना पड़े तो उससे भी डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को उठाना होना चाहिए। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में “डबल इंजन नहीं, गड़बड़ इंजन की सरकार” चल रही है। प्रदेश की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था से परेशान है। भाजपा-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की है। छत्तीसगढ़ के जंगल और प्राकृतिक संसाधन बड़े उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल तैयार किया है। वर्ल्ड क्लास स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक इसकी मिसाल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। “अब तीसरे विकल्प की तलाश में जनता” संजय सिंह ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से निराश हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी संगठन विस्तार पर फोकस करेगी और प्रदेश में मजबूत ताकत बनकर उभरेगी। धरने पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों से मिले कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद संजय सिंह माना-तूता स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां पिछले लंबे समय से D.Ed अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और उनके समर्थन में खड़े होने का भरोसा दिया। संजय सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी गर्मी, बारिश और कठिन परिस्थितियों में लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से 5 से 10 सदस्यों की टीम बनाकर सरकार से चर्चा करने की सलाह दी और कहा कि जरूरत पड़ी तो वे स्वयं भी इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। प्रदेश नेतृत्व भी रहा मौजूद सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सह-प्रभारी सौरभ झा और समर कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, देवलाल नरेटी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!