भोजपुर में करंट से नाबालिग की मौत:गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था, बगल से गुजर रहा था बिजली का तार

भोजपुर में करंट से नाबालिग की मौत:गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था, बगल से गुजर रहा था बिजली का तार




भोजपुर में रविवार को करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी वशिष्ठ यादव का बेटा मोहित कुमार (13) है। बताया जा रहा कि गांव में मोहित बच्चों के साथ खेल रहा था। बगल से बिजली का तार गुजर रहा था। जिसकी चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के छोरिल छपरा गांव की है। मोहित के घर में मातम बच्चे को जब करंट लगा तो आसपास के लोग दौड़ते हुए बच्चे के पास पहुंचे। उसी बिजली के तार से किसी तरह अलग किया और तुरंत अस्पताल लेकर गए। पर बच्चे की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मोहित के घर में मातम का माहौल है। मोहित अपने दो भाइयों में छोटा था। मोहित के मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!