संजौली में 4 नेताओं की गिरफ्तारी पर बवाल:गुस्साएं लोगों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, रिहाई की मांग; नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला

संजौली में 4 नेताओं की गिरफ्तारी पर बवाल:गुस्साएं लोगों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, रिहाई की मांग; नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला




शिमला के उप नगर संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हिंदू संघर्ष समिति के चार नेताओं की गिरफ्तारी पर लोग भड़क उठे हैं। गुस्साएं लोगों ने रविवार रात 10.30 बजे तक संजौली थाना के बाहर प्रदर्शन किया। हिंदू नेताओं की रिहाई के लिए आज फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद संजौली बाजार में दो युवकों से मारपीट और परेड करवाने के मामले में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा, सह संयोजक मदन ठाकुर, श्वेता चौहान, कल्पना शर्मा को गिरफ्तार किया है। इन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी के विरोध में पीड़िता समेत क्षेत्र के लोगों ने रविवार शाम संजौली बाजार में चक्का जाम किया। इससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुस्साएं लोग एसपी और एसडीएम शिमला को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस दौरान पीड़िता ने उसकी वीडियो बनाने वाले लड़कों को भी गिरफ्तार करने और हिंदू नेताओं की रिहाई की मांग की। पीड़िता के परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पीड़िता के पिता ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं कि उनकी बेटी ने शिकायत वापस ले ली है, लेकिन यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाएंगे जो गलत अफवाहें फैला रहे हैं। उत्तर प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार वहीं शिमला पुलिस ने बीसीएस में महिला थाने में दर्ज केस में मुख्य आरोपी उबैद को शनिवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया है। उबैद उत्तर प्रदेश के भनैरा नजीबाबाद बिजनौर का रहने वाला है। उस पर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप है। वहीं युवती दो अन्य युवकों की भूमिका पर भी सवाल उठा रही है। पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दी : ASP ASP शिमला मेहर पंवर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए। शिकायत में पीड़िता ने एक ही युवक का नाम बताया था, जिसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़िता के सप्लीमेंटरी बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!