सांसद बोलीं- मेरी मांग के बाद टावर लगा:भाजपा की पूर्व MP ने कहा- ये मेरे प्रयास से हुआ, मैंने सिंधिया से सरपंच को मिलवाया
भरतपुर के वैर इलाके के हथौड़ी गांव में दूरसंचार विभाग के द्बारा मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान सांसद संजना जाटव का कहना है कि मेरी मांग के बाद गांव में मोबाइल टावर स्वीकृत किया गया है। वहीं पूर्व सांसद का कहना है कि मेरी पहल के बाद गांव में मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति मिली है। लंबे समय से थी मोबाइल नेटवर्क की समस्या सांसद संजना जाटव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र वैर विधानसभा के गांव हथौड़ी में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या चली आ रही थी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल टावर लगाने के प्रयास किए गए। संजना जाटव बोली- मेरे प्रयास से मिली स्वीकृति मेरी मांग पर गांव हथौड़ी में मोबाइल टावर स्वीकृत किया गया है। मोबाइल टावर स्थापित होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क, सुगम संचार एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जनता की समस्याओं का समाधान और गांव-गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है। जनता की मांग हमारा संकल्प, विकास के लिए निरंतर प्रयास। सरपंच को दूरसंचार मंत्री से मिलवाया वहीं पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि वैर इलाके के हथौड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी। लोगों को पहाड़ पर जाकर बात करनी पड़ती थी। दूरसंचार मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने इस समस्या को सुना। दूरसंचार मंत्री से गांव के सरपंच को मिलवाया गया। जिसके बाद BSNL ने टावर लगाने की स्वीकृति दी है।
Source link

