साइकिल से सामान लेने निकला था मासूम, मौत:उज्जैन में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया 9 साल का सौरभ; 13 दिन बाद था जन्मदिन




उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 9 साल के सौरभ चावण्ड की मौत हो गई। सौरभ साइकिल से किराने का सामान लेने दुकान जा रहा था। वह घर से कुछ ही दूरी पर था, तभी सीवरेज कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जन्मदिन से 13 दिन पहले मौत सौरभ के पिता पेंटर का काम करते हैं। परिवार में उसकी मां और 13 साल का बड़ा भाई है। परिजनों ने बताया कि 15 सितंबर को सौरभ का 10वां जन्मदिन था। जन्मदिन से 13 दिन पहले हादसे में उसकी मौत हो गई। चालक फरार, ट्रॉली जब्त चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!