सिंगरौली के पार्क में नाबालिग लड़कियों से मारपीट, VIDEO:पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पहले से पहचान है सभी में




सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न के मल्हार पार्क में शनिवार रात नाबालिग लड़कियों और एक युवक के बीच मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियां और एक युवक आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मल्हार पार्क में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मोहम्मद कैफ नाम के युवक को हिरासत में लिया। पार्क घूमने आए थे सभी बैढ़न थाना प्रभारी विनय शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक और तीनों नाबालिग लड़कियां पहले से एक-दूसरे को जानते थे। सभी पार्क घूमने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीनों लड़कियां नाबालिग हैं। उनकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर झगड़े की वजह पता लगाने में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!