सिरसा में चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन:पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी; व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर दी चेतावनी

सिरसा में चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन:पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी; व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर दी चेतावनी




हरियाणा के सिरसा जिले के नाथुसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बढ़ती चोरियों और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने जमाल बस स्टैंड पर धरना दिया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में दुकानदार, व्यापारी, किसान और अन्य वर्गों के लोग धरना स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल प्रदर्शनकारियों में शीशपाल निठारवाल, मनीष शर्मा, कुलदीप जैन, जगतपाल बेनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, भोज जांगड़ा, डॉ. सतपाल, जगदीश बशीर, प्रहलाद बेनीवाल, अमीर खान और विक्रम इंदौरा शामिल थे। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। आंदोलन को और व्यापक रूप देने का ऐलान इस अवसर पर गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी के साथ नरेंद्र बैनीवाल, सीताराम, मदन बैनीवाल, प्रहलाद बैनीवाल, देवीलाल खीचड़, अशोक सहू, संदीप कुमार, भरत सिंह, जगतपाल, विनोद कुमार, सुभाष सहारण, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, महेंद्र सिंह और पाला राम सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों ग्रामीण और दुकानदार मौजूद थे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सांकेतिक रूप से दुकानें रखी बंद यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने सांकेतिक रूप से दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार और नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की थी और उनकी समस्याओं को सुना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!