सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर रील बनाने के दौरान हादसा:दो बाइक सवार गंभीर घायल, कैमरे के सामने दिखा रहे थे स्टंट, आपस में टकराए

सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर रील बनाने के दौरान हादसा:दो बाइक सवार गंभीर घायल, कैमरे के सामने दिखा रहे थे स्टंट, आपस में टकराए




सोशल मीडिया पर रील और वायरल वीडियो बनाने का चस्का एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गया है। सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर खतरनाक स्टंट और रील शूट करने के दौरान दो बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर तीन युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। आगे चल रहा युवक मोबाइल फोन से पीछे आ रहे अपने साथियों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि पीछे चल रहे दोनों युवक तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से एक-दूसरे के करीब आकर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक युवक सड़क पर गिर पड़ा। साथी को देखने के चक्कर में कार से भिड़ा दूसरा बाइक सवार हादसे का सिलसिला यहीं नहीं थमा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पहला साथी सड़क पर गिरा, तो दूसरे बाइक सवार ने उसे देखने के लिए पीछे मुड़कर देखा। अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही के कारण वह अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे चल रही एक कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह भी सड़क पर दूर जा गिरा।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों के हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हालांकि, घायलों की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस की चेतावनी- ऐसे स्टैंट काल बन सकते हैं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। सोशल मीडिया पर कुछ ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ के लिए सड़क पर जोखिम भरे स्टंट न करें। ऐसे खतरनाक स्टंट न केवल आपकी जान को जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य बेकसूर लोगों के लिए भी काल बन सकते हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!