हिमाचल में बेटे ने मां का मर्डर किया:शराब के नशे में लाठी से मारा, सचिवालय शिमला में नौकरी करती थी मृतक महिला

हिमाचल में बेटे ने मां का मर्डर किया:शराब के नशे में लाठी से मारा, सचिवालय शिमला में नौकरी करती थी मृतक महिला




हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में बीती रात में बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र में बेटे ने मां पर लाठी से हमला किया। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जयदेवी के उवाह निवासी खूब राम ने बताया कि खेमा राम पुत्र फागणु राम ने माता पार्वती देवी पर लाठी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस को यह सूचना रात करीब 11 बजे मिली। इसके बाद बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर से पुलिस धटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुला दिया। अब साक्ष्य जुटाए जा रहे है। कुछ देर में मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बेटे ने मां की हत्या क्यों की, अब इसके कारण स्पष्ट नहीं हो पाए, हालांकि प्रारंभिक जांच में यह बताया जा रहा है कि खेमा राम ने शराब के नशे में मां पर हमला किया। इसकी आधिकारिक पुष्टि आरोपी की मेडिकल जांच से हो पाएगी। राज्य सचिवालय में नौकरी करती थी महिला पुलिस के अनुसार- मृतक महिला राज्य सचिवालय शिमला में नौकरी करती थी और वह छुट्टी पर घर आई हुई थी। महिला का आरोपी बेटी भी शिमला में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया: DSP DSP सुंदरनगर भरत भूषण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। आरोपी ने मां का मर्डर क्यों किया, यह पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!