सूर्यनगर जीवन हत्याकांड: तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं:परिजनों ने नहीं उठाया शव, पुलिस का आश्वासन बेअसर; आज अल्टीमेंटम का अंतिम दिन

सूर्यनगर जीवन हत्याकांड: तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं:परिजनों ने नहीं उठाया शव, पुलिस का आश्वासन बेअसर; आज अल्टीमेंटम का अंतिम दिन




सूर्य नगर की गली नंबर छह में रहने वाले पशु डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। परिजनों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों की एक ही मांग है, जब तक सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं पूनिया खाप और परिजनों ने पुलिस को आज तक का दिन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन व खाप जिंदल चौक पर दोबारा जाम लगा सकते हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार दोपहर बाद एएसपी सुनील कुमार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। अधिकारियों ने परिजनों को पुलिस की तैयारियों का हवाला देते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की धरपकड़ की डेडलाइन दी और शव का अंतिम संस्कार करने का आश्वासन मांगा, लेकिन काफी देर चली बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। 5 टीमें दे रहीं दबिश, एक आरोपी महिला रिमांड पर
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें हत्यारोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि तय सीमा में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, एचटीएम थाना पुलिस ने मामले में आरोपी महिला प्रोमिला को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों की बात नहीं मानी, पूनिया खाप भी पहुंची
एएसपी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच पूनिया खाप के सदस्य भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मृतक जीवन के पड़ोसी पप्पू ने बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी रमेश पंडित के परिवार की तरफ से उन्हें फोन पर धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि वे मृतक के परिवार का साथ न दें, वरना अंजाम बुरा होगा। इस बात की शिकायत सीआईए टीम को दी गई है, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!