सैनिक भवन बचाने के लिए मंत्री के घर पहुंचे लोग:पठानकोट में विरोध पर निगम की कार्रवाई टली; कहा-बिना अनुमति बनाई इमारतों पर हो एक्शन




पठानकोट के सैनगढ़ में सैनिक भवन को लेकर सैनिक समाज और नगर निगम के बीच विवाद बढ़ गया है। अब सैनिक समाज के लोग मंत्री लालचंद कटारूचक्क के घर पहुंचे। उन्होंने मंत्री को मांग पत्र सौंपकर सैनिक भवन नहीं तोड़ने की अपील की है। कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम सैनिक भवन तोड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही सैनिक समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा था। शादी-विवाह और शोक सभाएं होती हैं सैनिक समाज ने मंत्री को सौंपे मांग पत्र में कहा कि इस भवन के निर्माण में गरीब और आम लोगों की मेहनत की कमाई लगी है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि सैनिकों के लिए एक खास जगह है। यहां शादी-विवाह और शोक सभा जैसे सामाजिक कार्यक्रम होते हैं। बिना अनुमति बनाई इमारतों पर हो एक्शन सैनिकों ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पठानकोट में कई ऐसी इमारतें हैं, जो बिना जरूरी अनुमति के बनी हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सैनिक समाज ने सुशील बुक स्टोर से जुड़ी इमारतों और फैक्ट्रियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उन पर कार्रवाई करने के बजाय सैनिक भवन तोड़ने के लिए टीम भेज रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!