Rahul Gandhi Vs EC BJP; SIR Vote Chori Row
- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Vs EC BJP; SIR Vote Chori Row | Congress Election Commission
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी अब से थोड़ी देर में चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के एक दिन बाद हो रही है। 23 सितंबर को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की।
इनमें से 4 आपत्तियां एक ही दिन दर्ज की गई थीं। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। आयोग ने इन आपत्तियों को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा है कि SIR समेत उसके सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
राहुल चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की ‘B टीम’ भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट में दावा- चुनाव आयुक्तों ने आपत्तियां ज्ञानेश कुमार को भेजी थीं
इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 28 अक्टूबर 2025 से 14 अगस्त 2026 के बीच 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज की।
इनमें वोटर लिस्ट, Form-6, नए वोटरों और वोटर डेटाबेस से जुड़े मुद्दे शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों की प्रतियां CEC ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गई थीं। यह विवाद जून 2025 से बिहार में शुरू हुए SIR के दौरान सामने आया।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल ने 2025 में वोट चोरी के आरोप में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं
4 नवंबरः राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी
राहुल गांधी ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बिहार में हरियाणा की ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।’ राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका दावा था कि उसका नाम हटाया गया है।
7 अगस्त- राहुल ने वोटर लिस्ट में अवैध नाम जोड़ने के आरोप लगाए
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

