स्टोन-कटर फैक्ट्री में फायरिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:1 नाबालिग को भी संरक्षण में लिया, 9-10 बदमाशों ने किया था हमला




जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र में स्टोर कटर फैक्ट्री पर हमला और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को पकड़ा है, जबकि एक बार अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने वारदात के बाद आसपास के सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की पहचान की और आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आज बदमाशों से हथियार बरामदगी और आगे की जानकारी का खुलासा करेगी। ये था मामला दरअसल, 25 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3.40 बजे मालूंगा गांव स्थित स्टोन कटर फैक्ट्री पर व्यवसाई गणपतसिंह (40) उनके पार्टनर मदाराम और 2 कर्मचारी हजारीराम व शेरूखान चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी राकेश मांजू निवासी भाटेलाई अपने 9-10 साथियों के साथ दो बोलेरो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आया। आरोपियों ने गाड़ियों से टक्कर मारकर फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाने के लिए गणपतसिंह कमरे के अंदर भागे, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कमरे के दरवाजे पर सीधी फायरिंग कर दी। हमले में कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। भागते समय बदमाश धमकी देकर गए। घटना की सूचना मिलते ही मथानिया थाना अधिकारी तुलसी चौधरी एफएसएल व एमओबी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पीड़ित गणपतसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोहनलाल परिहार (31) निवासी रुपनगर, माता का थान लोकेश हंस उर्फ डालू पुत्र मुकेश हंस (25) निवासी मावडियों की घाटी सूरसागर, विनोद उर्फ भोमा पुत्र बालकृष्ण बारासा (21) निवासी शिव नगर, मंडोर मनीष (21) पुत्र गोविन्द सर्वैथा वाल्मीकि निवासी हरिजन बस्ती, खाण्डा फलसा जीतू हंस उर्फ पोलार्ड (21) पुत्र बालकृष्ण हंस निवासी नागोरी गेट शन्नी धारीवाल उर्फ कालू (19) पुत्र संजय धारीवाल निवासी खाण्डा फलसा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!