मंडला में बीच सड़क पर मारपीट का VIDEO:बोलेरो सवार युवकों ने कार चालक को पीटा, साइड न देने पर हुआ विवाद
मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा में सोमवार देर रात साइड देने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाय-बैल आ जाने के कारण एक ट्रक चालक ने अपना वाहन रोक दिया था। इसी दौरान पीछे से आए बोलेरो सवार युवकों ने ट्रक चालक से गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर अपनी बोलेरो बीच सड़क पर खड़ी कर दी और हंगामा किया। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस पर बोलेरो सवार युवक उससे भी भिड़ गए और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर युवकों ने जैक रॉड भी निकाल ली। इस घटना के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिलहाल पुलिस तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
Source link

