हांसी में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव:पांच बेटी-दो बेटों का पिता, यूपी का रहने वाला, ईंट भट्‌टे पर करता था काम

हांसी में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव:पांच बेटी-दो बेटों का पिता, यूपी का रहने वाला, ईंट भट्‌टे पर करता था काम




हांसी में जीताखेड़ी-हांसी रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर रात एक प्रवासी मजदूर का शव मिला। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे रेलवे लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रैक पर शव देखा। ट्रेन ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत हांसी जीआरपी पुलिस चौकी को सूचित किया। सात बच्चों का पिता था मृतक जांच के दौरान मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव चौपारका पूवां जमनीपुर निवासी रामबाबू के रूप में हुई। रामबाबू हाल ही में मिलकपुर स्थित जेपी भट्ठे पर अपने परिवार के साथ रहता था और ईंट पथाई का काम करता था। मृतक अपने पीछे सात बच्चे छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज किए गए और पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!