सूरजपुर में डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा:इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं, लौटीं तो घर से गायब थे 40 हजार,2 बाइक चोरी भी कबूली,आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा:इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं, लौटीं तो घर से गायब थे 40 हजार,2 बाइक चोरी भी कबूली,आरोपी गिरफ्तार




सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में पुलिस ने टू-ए ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। मामले में आदित्य साहनी (19) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने डॉक्टर के घर चोरी के साथ-साथ दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात भी कबूल की है। विश्रामपुर निवासी डॉक्टर शुभांगी वर्मा ने 6 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वे क्वार्टर का दरवाजा बंद कर इमरजेंसी ड्यूटी पर गई थीं।अगली सुबह 7 अप्रैल को जब वे वापस लौटीं तो घर से 40 हजार रुपये नकद गायब थे। चोर ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनंदनपुर निवासी आदित्य साहनी घटना वाली रात इलाके में घूमता देखा गया था और उसके बाद से फरार था। बाइक पर घूमते पकड़ा गया आरोपी 7 मई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को विश्रामपुर में एक अपाचे बाइक पर घूमते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आलमारी से निकाले थे 40 हजार रुपए आरोपी ने बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसने ऑफिसर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 39 का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर आलमारी में रखे पर्स से 40 हजार रुपये चोरी किए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 7500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल सुंगा रॉड जब्त की है। दो बाइक चोरी का भी खुलासा पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चोरी की घटनाएं भी कबूल कीं। उसने बताया कि 22 अप्रैल को सूरजपुर के ग्राम तिलसिवां मेन रोड से एक सफेद रंग की यामाहा FZS बाइक (CG15DE6352) चोरी की थी। पेट्रोल खत्म होने पर उसने बाइक को विश्रामपुर ओवरब्रिज के पास छोड़ दिया था। इसके अलावा 3 मई को अंबिकापुर के गंगापुर कन्या परिसर से अपाचे बाइक (CG15EE0274) चोरी कर विश्रामपुर लाया था। पुलिस ने यह बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी आदित्य साहनी पिता रमेश साहनी (19), निवासी नगर पंचायत शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!