हिमाचल भाजपा ने 4 नगर निगमों में ऑब्जर्वर लगाए:मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे, मंडी के लिए सिकंदर और पायल वैद्य को जिम्मा

हिमाचल भाजपा ने 4 नगर निगमों में ऑब्जर्वर लगाए:मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे, मंडी के लिए सिकंदर और पायल वैद्य को जिम्मा




हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है। राज्य में बीते 31 मई को ही चार नगर निगम के रिजल्ट आए हैं। इन चुनावों में तीन जगह भाजपा को प्रतंड जीत मिली है। भाजपा ने मंडी नगर निगम के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। धर्मशाला नगर निगम के लिए विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर को ऑब्जर्वर बनाया है। सोलन नगर निगम के लिए चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को पर्यवेक्षक लगाया गया है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आदेश जारी कर दिए है।
तीनों निगम में BJP का मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय बता दें कि इन तीनों जगह भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। लिहाजा तीनों निगमों में भाजपा का मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय है। तीनों जगह भाजपा के चुने हुए पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर के लिए लॉबिंग में जुटे हुए है। अब ऑब्जर्वर जाकर चुने हुए सभी पार्षदों से वन टू वन मुलाकात करेंगे और यह देखेंगे कि किस नेता के साथ ज्यादा पार्षद है। इसी तरह, मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाने वाले नेताओं की लीडरशिप क्वालिटी भी देखी जाएगी, जो आगामी पांच साल तक निगम को बेहतर ढंग से चला सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!