हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम:तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, 3 व 4 मई को चेतावनी

हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम:तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, 3 व 4 मई को चेतावनी




हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। कांगड़ा को छोड़कर अन्य सभी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। अगले पांच दिनों के दौरान भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, आज व कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर रहेगा। मगर कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस तीन और चार मई को स्ट्रांग होकर बरसेगा। इससे पूरे प्रदेश में बारिश होगी। तीन मई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में येलो अलर्ट दिया गया है। पांच और छह मई को भी बारिश जारी रहेगी। शिमला के जुब्बड़हट्‌टी में 34 मिमी बारिश वहीं बीते 24 घंटे के दौरान शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 34 मिमी बारिश हुई। चंबा भटियात में 30.0 मिमी, कुफरी 25, सराहन 28.5 मिमी, सलूणी 20.2 मिमी, शिमला 15 मिमी, मनाली 14.0 मिमी, सियोबाग 6.2 मिमी, शिलारू 6.0, पंडोह 6.0 मिमी, निचार 6.0 मिमी, ऊना 1 मिमी, नाहन 6 मिमी और सोलन में 3 मिमी बारिश हुई। गर्मी से राहत, मनाली का पारा नॉर्मल से 6.5 डिग्री नीचे गिरा मौसम में बदलाव के बाद गर्मी से राहत मिली है। मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 16.8 डिग्री, भुंतर का पारा 6.5 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 23.4 डिग्री, ऊना का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 33.4 डिग्री, मंडी का सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!