Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को सैन्य जानकारी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए अधिकारी से संपर्क किया और वीडियो कॉल व अन्य डिजिटल माध्यमों से हनीट्रैप किया।

अधिकारी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और 30 मई को गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 30 जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। महिला के पाकिस्तान स्थित खुफिया अधिकारियों के लिए काम करने का शक है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बेंगलुरु के घर में महिला का कंकाल मिला,पुलिस को एक साल पहले मौत का शक

बेंगलुरु में 52 साल की महिला का कंकाल डुप्लेक्स घर के अंदर मिला। पुलिस को शक है कि उनकी मौत करीब एक साल पहले हुई थी।

बगलगुंटे इलाके के हवनूर लेआउट में महिला दक्षायिनी घर में अकेली रहती थीं। करीब एक साल से उनके घर कोई नहीं आया।

पुलिस के मुताबिक, पति और बेटे की मौत के बाद दक्षायिनी डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनके पति उमेश की करीब 10 साल पहले मौत हुई थी, जबकि बाद में उनके बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी।

करीब एक साल के दौरान उनकी बेटी और दामाद उनके घर नहीं आए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में मर्सिडीज की दूसरी से कार से भिड़ंत, महिला की मौत, ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक मर्सिडीज और दूसरी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्सिडीज के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मर्सिडीज के अंदर बीयर की बोतल देखी गई है।

पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज को जमानत नहीं, हाईकोर्ट ने CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने एजेंसी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। चंद को CBI ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

सुभाष चंद पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को नारकोटिक्स केस में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी। इस मामले में CBI चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चंद गिरफ्तारी के समय द्वारका में दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज थे।

CBI की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राजनी गुप्ता ने नोटिस स्वीकार किया। कोर्ट ने उन्हें अगली तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति दी है।

कर्नाटक CM ने बेंगलुरु में अमेरिकी कॉन्सुलेट की मांग की; बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में पूर्ण अमेरिकी कॉन्सुलेट खोलने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कर्नाटक में “सबसे अच्छी जगह” उपलब्ध कराएगी। शिवकुमार ने यह बात बेंगलुरु में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु की बढ़ती वैश्विक पहचान और भारत की आर्थिक तरक्की में उसकी भूमिका को देखते हुए यहां पूर्ण अमेरिकी कॉन्सुलेट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि कर्नाटक में 1,000 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम जगहें ऐसी हैं जहां इतनी अमेरिकी कंपनियां मौजूद हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुंबई लोकल में महिला से सीट को लेकर बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के 12 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन के अंदर महिला से मारपीट और बदसलूकी के आरोपी 36 साल के मोहम्मद रिजवान अंसारी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के मुताबिक, घटना 5 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे गोरेगांव-CSMT लोकल में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, अंसारी जोगेश्वरी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। सीट को लेकर उसकी एक महिला यात्री से बहस हो गई। इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला से बदसलूकी की, गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को थप्पड़ मारते और गाली देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो 6 अगस्त को सामने आने के बाद अंधेरी रेलवे पुलिस ने आरोपी और महिला की तलाश शुरू की।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!