हिमाचल-6 दिन बाद नदी में मिला लापता ड्राइवर का शव:पंडोह के पास ब्यास में गिरी थी पिकअप; वाहन की तलाश जारी




मंडी जिले के पंडोह के पास 28 अगस्त को ब्यास नदी में गिरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप के ड्राइवर रमेश चंद का शव 6 दिन बाद मिल गया है। रमेश चंद गांव लगसाल, डाकघर राहला, तहसील औट के रहने वाले थे। हादसे के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को 6 मील, पंडोह के पास पिकअप नंबर HP66A-6528 के ब्यास नदी में गिरने की खबर मिली थी। इस वाहन में सब्जियां लदी थीं। खबर मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की मदद चला था अभियान एसडीआरएफ की मदद से ब्यास नदी के किनारे और नदी के अंदर लगातार तलाश अभियान चलाया गया। इस दौरान हादसे वाली पिकअप का पता चल गया। यह वाहन पंडोह बांध के अंदर गाद में फंसा मिला। इसे रस्सी से सुरक्षित बांध दिया गया है और इसे बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। धर्मपुर के इलाके में मिला शव अब ड्राइवर रमेश चंद का शव कांडापतन, पुलिस थाना धर्मपुर के इलाके में ब्यास नदी से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया जा रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि ड्राइवर रमेश चंद का शव मिल गया है। हादसे के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश अभियान में लगी थीं। मामले में आगे की जांच नियमों के मुताबिक जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!