1054 Liquor Boxes Seized, 5 Smugglers Nabbed; Main Kingpin Escapes

1054 Liquor Boxes Seized, 5 Smugglers Nabbed; Main Kingpin Escapes



लातेहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र से लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य की 1054 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रक चालक मौ

.

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक 12 चक्का ट्रक में अवैध शराब छिपाकर रांची से चंदवा होते हुए पलामू-गढ़वा की ओर ले जाई जा रही थी।

इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस ने सासंग मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान, पुलिस ने एक स्कार्पियो, एक क्रेटा कार और उसके पीछे चल रहे 12 चक्का ट्रक को रोका।

दोनों चारपहिया वाहनों की डिक्की से भी शराब जब्त

तलाशी लेने पर, ट्रक से पशु चारा और धान की भूसी की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। दोनों चारपहिया वाहनों की डिक्की से भी शराब जब्त की गई। पुलिस ने सूरज कुमार, प्रकाश कुमार रवानी, राम कुमार पाण्डेय, गौतम कुमार और छोटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू और ट्रक चालक भागने में सफल रहे।

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में “एल-लाइसिन सल्फेट” लिखे प्लास्टिक के बोरों में धान की भूसी भर रखी थी। इसी भूसी के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाई गई थी।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 1054 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की। इसमें ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की (180 एमएल) की 714 पेटी, रॉयल चैलेंज व्हिस्की (180 एमएल) की 300 पेटी, मैकडॉवेल्स व्हिस्की (180 एमएल) की 20 पेटी और मैकडॉवेल्स व्हिस्की (750 एमएल) की 20 पेटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्कार्पियो, क्रेटा कार, 12 चक्का ट्रक और लगभग 200 बोरा धान की भूसी भी जब्त की गई।

चंडीगढ़ से लाई जा रही थी शराब एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी और इसे झारखंड तथा बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में शराब सस्ती होने के कारण तस्कर यहां अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में थे।

उन्होंने कहा कि लातेहार में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित चंदवा थाना पुलिस, सशस्त्र बल और सेट-209 सिकनी पिकेट के जवान शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!