12.5 लाख के मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:बेतिया में नेपाली बाइक सहित गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

12.5 लाख के मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:बेतिया में नेपाली बाइक सहित गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज




पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नेपाली बाइक सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के पुत्र साहेब कुमार (19) और नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत महुवन गांव निवासी अजय साह के पुत्र सौरभ साह (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते गांजे की एक बड़ी खेप भारत लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे निगरानी बढ़ा दी और जाल बिछाया। इसी दौरान एक नेपाली नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे दो बोरों में वाटरप्रूफ पैकेट के अंदर 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस लगातार अभियान चला रही गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त नेपाली बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब गांजे की खेप के स्रोत और इसके गंतव्य का पता लगाने में जुटी है, साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!