गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को पीटा, बांधकर हाईवे पर घुमाया; VIDEO:पति-देवर ने दोनों को पकड़ा, भीड़ बोली- बारात निकाल रहे; पत्नी बोली- 5 साल से अफेयर है
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गांव में जमकर पीटा गया। इसके बाद रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया। युवक के कपड़े उतरवाकर नेशनल हाईवे पर भी घुमाया गया। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला ठीकरी के बरुफाटक का है। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है।…

