गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को पीटा, बांधकर हाईवे पर घुमाया; VIDEO:पति-देवर ने दोनों को पकड़ा, भीड़ बोली- बारात निकाल रहे; पत्नी बोली- 5 साल से अफेयर है

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को पीटा, बांधकर हाईवे पर घुमाया; VIDEO:पति-देवर ने दोनों को पकड़ा, भीड़ बोली- बारात निकाल रहे; पत्नी बोली- 5 साल से अफेयर है




मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गांव में जमकर पीटा गया। इसके बाद रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया। युवक के कपड़े उतरवाकर नेशनल हाईवे पर भी घुमाया गया। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला ठीकरी के बरुफाटक का है। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला और पुरुष को पकड़ने के बाद उनके हाथ बांध दिए गए। गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। झाड़ियों के किनारे दोनों को खड़ा किया, फिर हाथ बांध दिए वीडियो में युवक बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है। युवक और महिला, दोनों के हाथ बंधे हैं। दोनों एक घर के पीछे झाड़ियों के पास खड़े नजर आते हैं। इसके बाद भीड़ पहुंचती है। धमकाते हुए उन्हें पैदल चलने के लिए कहती है। दोनों कीचड़ वाले रास्ते पर पैदल चलते हैं। इसके बाद गांव के लोग हूटिंग करते हुए “बारात निकाल रहे हैं” कहते हैं। फिर दोनों को नेशनल हाईवे की ओर ले जाया जाता है। बारिश के बीच उन्हें 500 से 700 मीटर तक पैदल चलाया जाता है। इसके बाद सड़क किनारे एक मैदान में ले जाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट जाते हैं और दोनों को चारों ओर से घेर लेते हैं। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है और लगातार प्रताड़ित करता है। महिला ने पुलिस में घटना की शिकायत भी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि साथ में पकड़ा गया युवक उसका रिश्तेदार है। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे। महिला का आरोप है कि पति, देवर और भांजे ने दोनों की पिटाई की। इसके बाद गांव में घुमाकर बेइज्जत किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसडीओपी बोले- पति, देवर समेत तीन लोगों पर केस एसडीओपी महेश सुनय्या ने बताया- घटना का वीडियो सामने आने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची। महिला-पुरुष को थाने लेकर लाई। वहां दोनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!