कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की किल्लत:ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बोले- खेती-किसानी, छोटे कारोबार पर पड़ा रहा असर
कोंडागांव जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ईंधन की कमी के खिलाफ भगदेवा में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कोंडागांव-अमरावती मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है…

