4 महिलाओं की मौत, मंत्री बोले,हमारे पास जवाब नहीं:ये एक पहेली, सम्भवतया ब्लड स्ट्रीम में कुछ गया है, ऐसे केस आते नहीं, ड्रग्स की टेस्टिंग बहुत इंपॉर्टेंट

4 महिलाओं की मौत, मंत्री बोले,हमारे पास जवाब नहीं:ये एक पहेली, सम्भवतया ब्लड स्ट्रीम में कुछ गया है, ऐसे केस आते नहीं, ड्रग्स की टेस्टिंग बहुत इंपॉर्टेंट


कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में 4 प्रसूताओं की मौत और 8 की तबीयत बिगड़ने का मामला चिकित्सा विभाग के लिए पहेली बना हुआ है। हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर भी कारणों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने इसे पहेली माना और कहा कि उनके मंत्री रहते पहले ऐस

.

9 दिन बाद भी वहीं जवाब, जांच रिपोर्ट का आने दीजिए

नाम हॉस्पिटल भर्ती का समय स्थिति
सुशीला न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 3 मई,शाम 5.40 बजे इलाज जारी
चंद्रकला न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 4 मई तड़के 3.30 बजे डिस्चार्ज
रागिनी न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 4 मई सुबह 11.43 बजे इलाज जारी
धनी बाई न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 4 मई दोपहर 4.03 बजे इलाज जारी
शिरीन न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 5 मई दोपहर 12 बजे इलाज जारी
किरण न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 5 मई रात 9.30 बजे इलाज जारी
आरती जेके लोन हॉस्पिटल 6 मई शाम 7 बजे इलाज जारी
पिंकी बेरवाल जेके लोन हॉस्पिटल 9 मई 10 बजे इलाज जारी

इनकी को चुकी मौत

नाम हॉस्पिटल भर्ती का समय स्थिति
पायल न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 4 मई दोपहर 12.58 बजे मौत
ज्योति न्यू मेडिकल हॉस्पिटल 4 मई दोपहर 1.35 बजे मौत
पिंकी महावर जेके लोन हॉस्पिटल 7 मई दोपहर 3 बजे मौत
प्रिया महावर जेके लोन हॉस्पिटल 8 मई सुबह 8 बजे मौत (हार्ट फैल्योर)

मंत्री खींवसर 170 मिनट कोटा में रूके

दरअसल घटना के 9 दिन बाद हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर गुरुवार दोपहर 1.40 बजे कोटा मेडिकल कॉलेज आए थे। मंत्री खींवसर ढाई घंटे (170मिनट) के करीब कोटा में रूके। इस दौरान वो न्यू मेडिकल हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB) जेके लोन हॉस्पिटल गए। लास्ट में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक ली। फिर मीडिया से बातचीत के बाद 4:30 बजे करीब कोटा से रवाना हो गए।

न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान मंत्री खींवसर घड़ी में टाइम देखते हुए।

प्राइवेट से सरकारी हॉस्पिटल की तुलना

मीडिया से बातचीत में ज्यादा समय तक मंत्री ने हॉस्पिटल की खूबियां व उनके रिकॉर्ड के बारें में बताया। प्राइवेट हॉस्पिटल से सरकारी हॉस्पिटल से तुलना की। उन्होंने कहा जब कोई भी केस प्राइवेट हॉस्पिटल में कॉम्प्लिकेट हो जाता है, तो वो उम्मीद लेकर सरकारी हॉस्पिटल में दौड़ते हुए आते हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक ली।

प्राइवेट में नॉर्मल डिलीवरी को भी सिजेरियन कर देते हैं

मंत्री ने कहा-प्राइवेट हॉस्पिटल का तो सबको पता है। उनके लिए प्रॉफिट बहुत इंपोर्टेंट होता है। कई तो ऐसे हॉस्पिटल है, जो नॉर्मल डिलीवरी को भी सिजेरियन कर देते हैं। जबकि सरकारी हॉस्पिटल में ऐसा नहीं होता। जरूरत होने पर ही सिजेरियन करते है। सरकारी हॉस्पिटल में ज्यादा सिजेरियन हो रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोटा की जनता को सरकारी हॉस्पिटल पर विश्वास है। मंत्री ने सरकारी हॉस्पिटल की ओपीडी व सिजेरियन के आंकड़े गिनाए।

मंत्री के आने से पहले खाली वार्ड में पलंग पर धुली हुई बेडशीट लगाई।

ओपीडी इतनी ऊंची है. आप बताओ लोग पागल है क्या?

ऊर्जा मंत्री द्वारा हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर लिखे गए पत्र को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री खींवसर ने कहा हाल ही में ऊर्जा मंत्री द्वारा लिखा गया पत्र मिला है। मंत्री खींवसर ने उल्टा मीडिया से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप खराब सरकारी हॉस्पिटल में अपने पेशेंट को इलाज के लिए लेकर जाएंगे? यहां ओपीडी इतनी ऊंची है। आप बताओ लोग पागल है क्या? इतने लोग क्यों आ रहे है। कोटा में दुखद घटना हुई है। यह नहीं होनी चाहिए थी। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कारण सामने आए।

भर्ती पेशेंट से बातचीत की।

कोटा में हादसा हुआ,सरकार ने तुरंत एक्शन लिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 23 हजार हॉस्पिटल का स्ट्रक्चर है। सीएम 35-36 हजार करोड़ का बजट इस विभाग को देते हैं। जब कोटा में हादसा हुआ तो सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। ड्रग कंट्रोलर को भेजा ,जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम भेजी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी कोटा आए। एक गंभीर प्रसूता के लिए गुड़गांव से एयर एंबुलेंस भी तय की। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।

डॉक्टर्स से इलाज के बारें में जानकारी ली।

सेप्टीसीमिया में इतना जल्दी ऑर्गन फैल नहीं होता

उन्होंने कहा एक शहर के दो हॉस्पिटल में सिजेरियन के बाद महिलाओं की इतनी जल्दी मौत कैसे हुई? यह चिंता का विषय है। सेप्टीसीमिया में एकदम से इतना जल्दी ऑर्गन फैल नहीं होता है। जब तक कारणों का पता नहीं लग जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। हॉस्पिटल में 80% दवाइयां आरएमएससीएल से आ रही है। जबकि 20% दवाइयां लोकल सप्लाई की है। सभी सैंपलों की जांच करवाई है। जांच रिपोर्ट से हमें आईडिया हो जाएगा और कोहरा हटाना शुरू हो जाएगा।

किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देंगे

डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को हटाने के मामले में उन्होंने कहा जिनकी रिस्पांसिबिलिटी थी। उनको सस्पेंड किया है। हमारे विभाग के किसी भी कर्मचारी को डरने की जरूरत नहीं है। मैं विभाग के साथ खड़ा हूं। किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देंगे।

सिलसिलेवार समझे मामला

कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 मई को प्रसूताओं की मौत व तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया था। जांच के लिए कमेटी गठित की। जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम भी कोटा पहुंची।

-8 मई को ऑपरेटिंग सर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर गायनेकोलॉजी डॉ. श्रद्धा (UTB) की सेवाएं बर्खास्त कर दी गई। इमरजेंसी ओटी के ऑफिसर इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी डॉक्टर नवनीत शर्मा, ऑपरेशन थिएटर की सिस्टर इंचार्ज गुरजीत कौर और लेबर रूम की सिस्टर इंचार्ज निमेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया।

-11 मई को स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ कोटा पहुंची। जयपुर से तीन सदस्य एक और टीम ने मामले में पड़ताल की। लंबी बैठकों का दौर चला।

-12 मई को प्रसूताओं के इलाज में लापरवाही पर सरकार ने स्त्री और प्रसूति रोग विभाग, न्यू मेडिकल हॉस्पिटल कोटा के आचार्य डॉ. बद्रीलाल (बीएल पाटीदार), सह आचार्य डॉ. खुशबू मीणा, जेके लोन हॉस्पिटल की नर्सिंग अधिकारी पिंकी खींची और न्यू मेडिकल हॉस्पिटल की नर्सिंग अधिकारी मीनाक्षी मीणा को निलंबित कर दिया।

-ड्रग डिपार्टमेंट ने दोनों हॉस्पिटल से 33 ड्रग मेडिसन के सैंपल लिए। इनमें से 9 सर्जिकल के सैंपल जांच के लिए कोलकाता लैब भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने तक इन दवाओं के उपयोग पर प्रदेश भर में रोक लगा रखी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!