करंट लगने से युवक की मौत:परिजनों ने टेंट संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया
धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में रविवार को करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नयावास निवासी धर्मेंद्र पुत्र पन्नालाल कुशवाह के रूप में हुई है। परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह टेंट संचालक धर्मेंद्र को टेंट एवं सजावटी लाइट लगाने के कार्य के लिए अपने साथ ले गए थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि काम के दौरान धर्मेंद्र बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र लाइट का कार्य करने में प्रशिक्षित नहीं था, इसके बावजूद उसे बिजली के खंभे पर चढ़ाकर काम कराया गया। उनका यह भी कहना है कि बिजली की मुख्य लाइन बंद कराए बिना ही उससे कार्य कराया गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, बिजली के खंभे पर सजावटी लाइटें लगाई जा रही थीं। इसी दौरान बिजली के बॉक्स या तार में करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ।
कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और लापरवाही के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।
Source link

