नारनौंद हॉट मिक्स प्लांट में घुसे चोर:जनरेटर बैटरी, केबल सहित अन्य सामान गायब; चोरों का फिलहाल नहीं लगा सुराग

नारनौंद हॉट मिक्स प्लांट में घुसे चोर:जनरेटर बैटरी, केबल सहित अन्य सामान गायब; चोरों का फिलहाल नहीं लगा सुराग




हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो स्थित ढुल हॉट मिक्स प्लांट में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने जनरेटर की बैटरी, मोटर स्टार्टर और केबल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कापड़ो निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुडायण रोड स्थित ढुल हॉट मिक्स प्लांट में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। 16 फरवरी की रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति प्लांट परिसर में घुस आए। जनरेटर और वेल्डिंग सेट से सामान चोरी चोरों ने केबिन से एक जनरेटर की बैटरी, एक मोटर का स्टार्टर, जनरेटर की लगभग 20 फुट लंबी तार और वेल्डिंग सेट की करीब 50 फुट केबल चुरा ली। सुबह घटना का पता चलने पर आसपास तलाश की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने की जांच शुरू शिकायत मिलने के बाद खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि होने पर नारनौंद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303 के तहत मामला दर्ज किया गया। एएसआई कुलबीर को सौंपी गई जांच मामले की जांच एएसआई कुलबीर को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!