Allu Arjun Best Actor; Amitabh Bachchan Wins First South Award

Allu Arjun Best Actor; Amitabh Bachchan Wins First South Award


कोच्चि36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि में हुआ। इस दौरान अमिताभ बच्चन को फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) का अवॉर्ड दिया गया। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड है। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था।

इस सेरेमनी में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे।

तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को मरणोपरांत दिया गया।

2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

अमिताभ बच्चन सेरेमनी में शामिल नहीं हुए

फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस सेरेमनी में शामिल नहीं हुए।

अमिताभ बच्चन ने फरवरी 2026 में फिल्म कल्कि 2898 AD के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही वह एक और फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट

देखें सेरेमनी की तस्वीरें

सेरेमनी में निधि अग्रवाल ने परफॉर्मेंस दी।

सान्या मल्होत्रा ने भी सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस दी।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ के दौरान अल्लू अर्जुन पोज देते हुए।

अल्लू अर्जुन और ममूटी ने सेरेमनी में एक-दूसरे को ग्रीट किया।

कन्नड़ कैटेगरी में श्री मुरली ने फिल्म बघीरा के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।

ममूटी की एंट्री ने सेरेमनी में सबका ध्यान खींचा।

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ का अपना आइकॉनिक डायलॉग फ्लावर नहीं, फायर है मैं मंच पर दोहराया।

मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिला।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का इतिहास फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी, शुरुआत में केवल हिंदी फिल्मों के लिए यह सेरेमनी होती थी।

फिर 1964 में दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल-तेलुगु) के लिए अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई। वहीं, मलयालम 1967 में और कन्नड़ भाषा की फिल्में 1970 में शामिल हुईं।

समय के साथ हर इंडस्ट्री के लिए अलग सेरेमनी आयोजित होने लगी। पहले ये सेरेमनी मुंबई में हिंदी फिल्मों के अवॉर्ड्स के साथ होती थी, लेकिन 1976 के बाद साउथ सेगमेंट को अलग कर चेन्नई और हैदराबाद में शिफ्ट किया गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की ट्रॉफी को ब्लैक लेडी कहा जाता है। यह कांस्य की बनी होती है, लगभग 46.5 सेमी ऊंची होती है और इसका वजन 2-5 किलो होता है।

फिल्मफेयर साउथ की बात करें तो कमल हासन के नाम सबसे ज्यादा इंडिविजुअल अवॉर्ड (19) और सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स (17) का रिकॉर्ड है।

बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में के. विश्वनाथ और के. बालाचंदर ने सबसे अधिक 8-8 अवॉर्ड्स जीते हैं।

म्यूजिक में एआर. रहमान 18 अवॉर्ड्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग में के. एस. चित्रा और श्रेया घोषाल को 10 अवॉर्ड्स मिले हैं।

फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो नुव्वोस्तानंते नेनोड्दांताना और आरआरआर ने एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, अन्नियन, बाहुबली 2, सूररई पोट्रु और अमरन जैसी फिल्मों ने 8-8 अवॉर्ड्स हासिल किए।

————————

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…..

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:कार्तिक आर्यन-अभिषेक बच्चन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट जिगरा के लिए चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस; लापता लेडीज ने रिकॉर्ड 14 अवॉर्ड जीते

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। आलिया भट्ट फिल्म जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। बेस्ट फिल्म लापता लेडीज रही और इसी फिल्म के लिए किरण राव ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!