हिमाचल के ऊंचे इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार:कल से खिलेगी धूप; तापमान में उछाल, फरवरी में 81% कम हुई बारिश

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार:कल से खिलेगी धूप; तापमान में उछाल, फरवरी में 81% कम हुई बारिश




हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज मौसम खराब रहने और हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार- कल से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और 28 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस बीच प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2.3 डिग्री ज्यादा चल रहा है। कल्पा के तापमान में सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। केलांग का पारा 7.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 6.1 डिग्री, मनाली का 5.8 डिग्री उछाल के साथ 18.8 डिग्री, कांगड़ा का 4.7 डिग्री बढ़कर 25.0 डिग्री और भुंतर का 5.7 डिग्री उछाल के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। फरवरी में सामान्य से 81% कम बादल बरसे प्रदेश में फरवरी में अब तक सामान्य से 81 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 22 फरवरी के बीच जहां सामान्य तौर पर 75.5 मिलीमीटर वर्षा होती है, वहीं इस बार केवल 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोलन में जिला में सामान्य से 94 प्रतिशत कम, सिरमौर में 93 प्रतिशत, ऊना में 92 प्रतिशत और बिलासपुर में 91 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। लगातार कम बारिश और बढ़ते तापमान ने मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दिखाया है। पूरे विंटर सीजन (1 जनवरी से 22 फरवरी) में भी सामान्य से 37 प्रतिशत कम बादल बरसे है। इस अवधि में 160.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!