पालमपुर में लोगों ने बिजली कर्मी को दी अंतिम विदाई:लाइन ठीक करते समय करंट लगने से हुई थी मौत; परिवार को मुआवजे की मांग

पालमपुर में लोगों ने बिजली कर्मी को दी अंतिम विदाई:लाइन ठीक करते समय करंट लगने से हुई थी मौत; परिवार को मुआवजे की मांग




पालमपुर के विन्द्रावन में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से रानीताल निवासी बिजली कर्मी मोहन कुमार की मौत हो गई। मंगलवार को रानीताल में उनके पैतृक गांव फरना में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।पोस्टमार्टम के बाद मोहन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव फरना (रानीताल) पहुंचा। यहां सैकड़ों परिचितों और संबंधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों का विलाप देखा गया। उपस्थित लोगों ने विद्युत विभाग, साथी कर्मचारियों और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज से मोहन कुमार को न्याय दिलाने और उनके लिए आवाज उठाने की मांग की। उन्होंने दोषी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। परिवार को मुआवजा देने की मांग अंतिम यात्रा में पालमपुर स्थित कार्यक्षेत्र से विभागीय अधिकारी, जिनमें एक्सईएन कांगड़ा, एक्सईएन पालमपुर और सेक्शन इंजीनियर शामिल थे, भी पहुंचे थे। इन अधिकारियों ने शीघ्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और मोहन कुमार के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने सरकार से मोहन कुमार को शहीद का दर्जा देने की भी अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!