फरीदकोट मॉडर्न जेल से मिले 5 मोबाइल:बैरकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, 4 हवालाती और एक कैदी पर केस दर्ज

फरीदकोट मॉडर्न जेल से मिले 5 मोबाइल:बैरकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन, 4 हवालाती और एक कैदी पर केस दर्ज




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर बैरकों की तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने जेल में बंद चार हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक गुरचरण सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर जेल कर्मियों की टीमों ने विभिन्न बैरकों का औचक निरीक्षण किया। इन बंदियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस तलाशी के दौरान पटियाला निवासी हवालाती मनजीत सिंह उर्फ बिट्टू, मोगा निवासी गुरभिंदर सिंह, अमृतसर निवासी हरविंदर सिंह, सोनीपत (हरियाणा) निवासी मनप्रीत सिंह तथा मोगा निवासी कैदी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने सभी चार हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि, फरीदकोट जेल से लगातार मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस इन मोबाइल फोनों को अंदर तक पहुंचाने वाले आरोपियों का पता नहीं लगा पा रही है। हालांकि जेल प्रशासन का दावा है कि ये सब बाहरी दीवार से थ्रो कर अंदर फेंके जा रहे है और पिछले के दौरान जेल प्रशासन ने थ्रो करने वाले कई आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपे जा चुके है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी पुलिस-डीएसपी इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ साथ जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर जेल में सर्च की जाती है। इसके तहत जेल प्रशासन ने पांच मोबाइल फोन पकड़े हैं। अब नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। यदि जांच के दौरान किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!