जलालाबाद में किसान की 20 ट्राली तूड़ी जली:यूनियन नेता बोले- स्थायी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए

जलालाबाद में किसान की 20 ट्राली तूड़ी जली:यूनियन नेता बोले- स्थायी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए




जलालाबाद के गांव चक्क रोहीवाला में एक किसान के घर के बाहर पड़ी तूड़ी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों ने घरों से पानी की पाइपें लगाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान जसपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह की करीब 15 से 20 ट्राली तूड़ी जलकर राख हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसान बोले- स्थायी फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाई जाए भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राह्य के जिलाध्यक्ष गुरभेज सिंह ने बताया कि गेहूं के सीजन के दौरान इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी इलाके में आग लगने से करीब 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लिए एक स्थायी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि ऐसे हादसों में समय पर राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संघर्ष करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!