डीडवाना-कुचामन पहुंचा रामचरित रैप यात्रा का 7वां चरण:सोमेश्वर महादेवन ने युवाओं को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ा

डीडवाना-कुचामन पहुंचा रामचरित रैप यात्रा का 7वां चरण:सोमेश्वर महादेवन ने युवाओं को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ा




डीडवाना-कुचामन में ‘रामचरित रैप यात्रा’ का 7वां चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बॉलीवुड पार्श्व गायक, अभिनेता और संगीत निर्देशक सोमेश्वर नारायण शर्मा (सोमेश्वर महादेवन) ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। प्रवास के दौरान सोमेश्वर महादेवन ने युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों– मर्यादा, अनुशासन, कर्तव्य और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त दिशा है, जिसे आधुनिक माध्यमों से युवा पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। महादेवन ने बताया कि ‘रामचरित रैप’ की मात्र 6 मिनट की प्रस्तुति में संपूर्ण रामायण के सातों कांडों – बालकांड से उत्तरकांड तक – का सार आधुनिक एवं भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य युवा वर्ग को सहजता से अध्यात्म एवं संस्कृति से जोड़ना है।
‘रामचरित रैप यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य संगीत के आधुनिक स्वरूप के माध्यम से युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सकारात्मकता को सुदृढ़ करना है। यह सांस्कृतिक यात्रा अब तक राजस्थान के जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित अनेक जिलों में आयोजित की जा चुकी है, जहां इसे व्यापक जनसमर्थन मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!