भाजपा के राजस्थान प्रभारी बोले- SIR से मतदान बढ़ा:4 मई के बाद पश्चिम बंगाल की सड़कों पर राजनैतिक अपराधी नहीं आएंगे नजर

भाजपा के राजस्थान प्रभारी बोले- SIR से मतदान बढ़ा:4 मई के बाद पश्चिम बंगाल की सड़कों पर राजनैतिक अपराधी नहीं आएंगे नजर




बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि SIR के बाद आने वाले चुनावों में मतदान अच्छा होगा। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में मतदान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में 93 प्रतिशत, तमिलनाडु में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह SIR की देन है। इससे भाजपा को नहीं, लेकिन मतदान का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं को निकाले जाने के बाद वास्तविक मतदाताओं में उत्साह है। लोकतंत्र की पवित्रता स्थापित हुई है। लोकतंत्र राजनैतिक धर्म होता है। उसको लोगों ने दूषित कर दिया था। नैतिकता खत्म हो गई थी। SIR ने नैतिकता स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु उसका उदाहरण है। सरकार हमारी बनेगी, यह अलग बात है , लेकिन जनमत से बनेगी। आजादी के बाद 93 प्रतिशत मतदान कभी नहीं हुई। चुनाव आयोग ने कड़ी मेहनत से काम कराया है, अब जो प्रांत बचे है, वहां भी वे इसी तरह कराएंगें। दरअसल, 27 अप्रैल को टोंक जिला मुख्यालय पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगें। इसी दौरे की तैयारियों को लेकर बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन ने शुक्रवार को टोंक पहुंचे और मीडिया से भी बातचीत की। पश्चिमी बंगाल चुनाव में हिंसा को लेकर राधा मोहन ने कहा कि ये तो होना ही था। वहां अपराधियों की सरकार है। अब चुनाव के बाद अब जितने भी अपराधी होंगे, वे जेल में होंगे, इसकी घोषणा गृहमंत्री ने कर दी है। 4 मई के बाद बंगाल का कोई भी राजनीतिक अपराधी बंगाल की सड़कों पर घूम नहीं पाएगा। महिला आरक्षण पर राधा मोहन ने कहा कि महिला आरक्षण होना ही चाहिए। महिलाएं 50 प्रतिशत है। उन्हें ये अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस महिला आरक्षण विरोधी है। SIR में एक समुदाय के वोट ज्यादा कटने में मामले में राधा मोहन ने कहा कि ये गलत है, जो नहीं रहता है, उसके उस जगह से नाम कटे है। यूपी में हमारी पार्टी की सरकार है, वहां SIR के बाद अब वास्तविक मतदाता बचे है। टोंक में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरे के मामले को लेकर कहा कि सचिन पायलट को हराने के लिए हमारे जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ही काफी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!