PM Narendra modi launches hpv vaccination ajmer cervical cancer prevention

PM Narendra modi launches hpv vaccination ajmer cervical cancer prevention


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर 7 किमी का एरिया छावनी बन गया है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) सुबह करीब 11 बजे अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। वह 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, 16600 क

.

5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को अपने कब्जे में ले लिया है। नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच आज सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, राज्यपाल-सीएम कुछ देर में पहुंचेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रात को ही अजमेर पहुंच चुके थे। वे फिलहाल सर्किंट हाउस में हैं। कुछ ही देर में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर के घूघरा हैलीपेड पर आएंगे। वे यहां पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

सभा स्थल की PHOTOS…

अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पर होने वाली PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संत भी आमंत्रित किए गए हैं। उनके बैठने के लिए मुख्य मंच के पास ही छोटा मंच बनाया गया है।

PM नरेंद्र मोदी के आने से पहले सभास्थल की व्यवस्थाओं को बनाने में अधिकारियों के साथ ही भाजपा से जुड़े नेता लगे रहे।

PM की सभा को देखते हुए अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली छावनी में तब्दील हो गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा शुरू होने से पहले पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर नारे लगाए।

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत:हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!