सोनीपत में 30 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी:नीलगाय बचाने को लेकर हुआ हादसा; हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का इलाज

सोनीपत में 30 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी:नीलगाय बचाने को लेकर हुआ हादसा; हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का इलाज




गोहाना-जुलाना रोड पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे, जो गोहाना से जुलाना की ओर जा रहे थे। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी की जान बाल-बाल बच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। छपरा मोड़ के पास हुआ हादसा
बस ड्राइवर मदन ने बताया कि गोहाना से बस जुलाना जा रही थी। जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस बनवासा गांव से आगे छपरा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में 20 से 30 यात्री थे सवार
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कई यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
घायलों को गोहाना अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी बस
बस के चालक मदन और परिचालक बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे गोहाना से जुलाना की ओर बस लेकर जा रहे थे। जैसे ही बस छपरा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!