अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस




न्यूजीलैंड विमेंस की कप्तान अमीलिया कर ने रविवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में कर ने महज 34 रन देकर 7 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड विमेंस के लिए वनडे क्रिकेट में अब तक की बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। जैकी लॉर्ड का 1982 में बना रिकॉर्ड तोड़ा
अमीलिया कर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर जैकी लॉर्ड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जैकी ने 1982 के विमेंस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महज 10 रन देकर 6 विकेट लिए थे। तब से कोई भी कीवी गेंदबाज एक पारी में 7 विकेट नहीं ले पाई थीं। जिम्बाब्वे की पारी 102 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 102 रन ही बना पाई। ओपनर केलिस एनध्लोवु ने 12 और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 32 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। वहीं औड्रे माज्विशाया ने 13 और तेंदाई माकुशा ने 12 रन बनाकर जिम्बाब्वे को किसी तरह 100 रन के पार कराया। न्यूजीलैंड के लिए मौली पेनफोल्ड ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को तोड़ते हुए शुरुआती 3 विकेट लिए। इसके बाद कर ने मोर्चा संभाला और एक के बाद एक 7 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। ब्री इलिंग, रोजमेरी मेयर और नेन्सी पटेल कोई विकेट नहीं ले पाईं। दुनिया की 7वीं गेंदबाज बनीं अमीलिया
अमीलिया कर दुनिया की 7वीं ही गेंदबाज बनीं, जिन्होंने एक विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए। इस क्लब में पाकिस्तान की साजिदा शाह, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, अलाना किंग, शेली निशके, वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद और इंग्लैंड की जो चेम्बरलैन शामिल हैं। 17 ओवर में जीत गई न्यूजीलैंड विमेंस
103 रन का टारगेट न्यूजीलैंड विमेंस ने 16.2 ओवर में ही चेज कर लिया। कप्तान अमीलिया कर ओपनिंग करने उतरीं और 40 गेंद पर 45 रन बनाए। विकेटकीपर इजाबेला गेज 20 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में मैडी ग्रीन ने 27 और ब्रूक हालिडे ने 7 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जिम्बाब्वे से औड्रे माज्विशाया और क्रिस्टाबेल चाटोन्ज्वा ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने पहला मैच 180 रन से जीता था। तीसरा मैच 11 मार्च को डुनेडिन में ही खेला जाएगा। इससे पहले व्हाइटफर्न्स ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अमीलिया कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई थीं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, “हमें बदलना होगा।” पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!