Cricket Australia NOC for Starc

Cricket Australia NOC for Starc


स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है।

स्टार्क के आने से दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत

स्टार्क ने आईपीएल-2025 में 11 मैचों में 14 विकेट झटके थे।

36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं।

स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले 4 में 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है।

चेन्नई ने आकाश को 30 लाख में साइन किया

आकाश माधवाल ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे।

उत्तराखंड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को चेन्नई ने 30 लाश रुपये में साइन किया है। उन्हें आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट चुना गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

उन्होंने आईपीएल में खेले अब तक 17 मुकाबलों में 23 विकेट लिए हैं। वह 2023-24 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए

IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!