यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी:ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा, योगी कैबिनेट से 30 प्रस्ताव पास
लखनऊ में सीएम योगी ने मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान 31 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 30 पारित हुए। सबसे बड़ा फैसला फर्जी रजिस्ट्री को रोकने को लेकर हुआ। स्टांप पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया- अब खतौनी और दस्तावेज की जांच के बाद ही जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति फर्जी रजिस्ट्री नहीं कर सकेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में निजी बसों को परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें परिवहन टैक्स भी नहीं देना होगा। निजी ऑपरेटर चाहे तो बस यूपी रोडवेज को अनुबंध पर भी दे सकता है। उन्होंने बताया- ओला, उबर पर भी अब राज्य सरकार का नियंत्रण होगा। उन्हें अब परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब बिना मेडिकल, बिना पुलिस वेरिफिकेशन, बिना फिटनेस के कंपनी के वाहन नहीं चल सकेंगे। ओला, उबर के वाहनों की पूरी जानकारी ऐप में शामिल होगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link

