झांसी में सटोरियों का कालाधन उजागर करेगी IT टीम:पुलिस ने मदद मांगी, रजिस्ट्री कार्यालय से बेनामी संपत्ति की भी जांच हो रही है

झांसी में सटोरियों का कालाधन उजागर करेगी IT टीम:पुलिस ने मदद मांगी, रजिस्ट्री कार्यालय से बेनामी संपत्ति की भी जांच हो रही है




झांसी में कालेधन से खड़े किए गए सटोरियों के साम्राज्य को ढहाने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस को सटोरियों की करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। अब पुलिस ने पत्र लिखकर इनकम टैक्स विभाग से मदद मांगी है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अब जल्द ही सट्‌टा से कमाई गई संपत्ति कुर्क होगी। इधर, गिरफ्तार भाजपा नेता आशीष उपाध्याय से भी पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसने कुछ सफेदपोशों के भी नाम उगले हैं, जिनका सटोरियों से करोड़ों रुपए का लेनदेन था। यह भी पुलिस के राडार पर आ गए हैं। जल्द ही और भी गिरफ्तार हो सकती हैं। 500 करोड़ की संपत्ति पता चली पुलिस जांच में सटोरियों के पास 500 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। सबसे अधिक संपत्ति शुभम, विजय एवं नितिन की मालूम चली। इनके पास 200 करोड़ से अधिक संपत्ति है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का मालिक है। पुलिस की छानबीन के मुताबिक यह संपत्ति सट्टा कारोबार से जुटाई गई। सटोरियों ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति भी जुटा रखी है। बृजेंद्र राजपूत, भाजपा नेता हरेंद्र परिहार उर्फ लल्ला, दिलीप सिंह उर्फ विजय, नीरज निरंजन, विवेक यादव, आशीष उपाध्याय, निशांत यादव, धर्मेंद्र साहू के पास भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पार्षद पति पप्पू यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी की झांसी समेत आसपास के जिलों में अचल संपत्ति पता चली। इनके खिलाफ पुलिस बीएनएनएस की धारा 107 का सहारा ले रही है। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग से भी मदद मांगी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!