चंबा में खाई में गिरी कार, ड्राइवर घायल:स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती, वाहन क्षतिग्रस्त, बालू-सरोल सड़क मार्ग पर हादसा

चंबा में खाई में गिरी कार, ड्राइवर घायल:स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती, वाहन क्षतिग्रस्त, बालू-सरोल सड़क मार्ग पर हादसा




चंबा के बालू-सरोल सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दे कि यह कार सड़क से नीचे रावी नदी किनारे जा गिरी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के समय कार में केवल ड्राइवर ही सवार था। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल चालक को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों की तत्परता से ड्राइवर को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!